हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे इस नए लेख में तो आज हम बात करेंगे इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के बारे में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग क्या होती है? इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए योग्यता क्या चाहिए? और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कैसे करें? और इंडस्ट्रियल इंजीनियर कैसे बने?और इंडस्ट्रियल इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है? आदि के बारे में आज हम इस लेख में बात करेंगे।
तो दोस्तों अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और आप उसके बारे में जानना चाहते हैं कि इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग क्या होती है और भी बहुत सी बातें तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं इस लेख में मैं आपको इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के बारे में सारी जानकारी देने का प्रयास करूंगा। तो चलिए शुरू करते हैं—
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग क्या होती है?
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग इसके नाम से ही हमें पता चलता है कि हम इसमें इंडस्ट्री के बारे में जानेंगे। यानी कि इंडस्ट्री में प्रोडक्ट कैसे बनता है, उसको कैसे बनाएं इन्हीं के बारे में हम इस इंजीनियरिंग में बात करते हैं।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की बात करें तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है उद्योग और इंजीनियरिंग उद्योग का अर्थ है उत्पादन और इंजीनियरिंग का अर्थ होता है उत्पादन की ऐसी विधि को अपनाना जिससे गुणवत्ता पूर्वक उत्पादन कम से कम लागत पर किया जा सके। आपको ऐसे समझ आ गया होगा कि इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग क्या होती है।
इंडस्ट्रियल इंजीनियर क्या करता है?
अगर हम बात करें इंडस्ट्रियल इंजीनियर के बारे में तो इंडस्ट्रियल इंजीनियर इंडस्ट्री का वह इंसान होता है जो इंडस्ट्री की अलग-अलग कार्य पर नजर रखता है। अगर हम उदाहरण के तौर पर देखें तो इंडस्ट्री में बहुत सारे कार्य होते हैं जैसे कि गुणवत्ता, उत्पादन, रखरखाव, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, लॉजिस्टिक और अन्य कई प्रकार के कार्य होते हैं।
मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल इंजीनियर का कार्य होता है प्रक्रिया को सुचारु बनाना और प्रक्रिया स्वचालन और प्रक्रिया सफाई और स्क्रैप में कमी करना और उत्पादकता और रखरखाव में सुधार करना और भी बहुत से कार्य होते हैं जो एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर को करने पड़ते हैं।
योग्यता(Qualification) क्या होनी चाहिए?
अगर हम बात करें योग्यता की तो इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करने के लिए आपके पास क्या योग्यता होनी चाहिए यह बहुत बड़ा सवाल होता है हर एक छात्र का कि उन्हें इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए।
अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में डिग्री कोर्स करना चाहते हैं तो आपके पास बारहवीं कक्षा साइंस स्ट्रीम में कम से कम 55% अंकों के साथ पास होनी चाहिए।
और अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करना चाहते हैं तो आपका 4 साल का डिग्री कोर्स पूरा होना चाहिए तभी आप मास्टर डिग्री में एडमिशन पा सकते हैं।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कैसे करें?
अब यह सवाल आता है की इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कैसे करें बहुत से छात्र होते हैं जो इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कैसे करनी है तो मैं आपको इस लेख में step-by-step बताऊंगा इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कैसे करें तो चलिए शुरू करते हैं—
- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करने के लिए आपको दसवीं कक्षा के बाद साइंस स्ट्रीम में अपनी पढ़ाई करनी है।
- आपके साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) इन तीन सब्जेक्ट का होना अनिवार्य है।
- आपके 12वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक होने चाहिए तभी आप इंजीनियरिंग के प्रवेश परीक्षा फार्म को भर सकते हैं।
- प्रवेश परीक्षा देने के बाद आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में एडमिशन पा सकते हैं।
- फिर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का 4 साल का कोर्स कर सकते हैं।
इंडस्ट्रियल इंजीनियर कैसे बनें?
दोस्तों अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इंडस्ट्रियल इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है अगर आपको नहीं पता है तो मैं आपको इस लेख में बताऊंगा की इंडस्ट्रियल इंजीनियर कैसे बने मैं आपको सारी जानकारी step-by-step बताऊंगा जिससे आप आसानी से समझ सके तो चलिए शुरू करते हैं—
- सबसे पहले आपको बारहवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में कम से कम 55% अंकों के साथ पास करनी है।
- 12वीं कक्षा पास करने के बाद आपको विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना जरूरी है। प्रवेश परीक्षाएं राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय आयोजित की जाती हैं कुछ प्राइवेट कॉलेज अपनी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करते हैं।
- प्रवेश परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर आपको कॉलेज निर्धारित किया जाता है अगर आपके अंक अच्छे आते हैं तो आप अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं।
- उसके बाद अपने मनपसंद कॉलेज में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का 4 साल का कोर्स पूरा करने के बाद आप एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर बन जाते हैं।
- उसके बाद अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करना चाहते हैं तो आप एम्टेक कर सकते हैं एम्टेक करने के बाद आपके जॉब के और भी विकल्प बढ़ जाते हैं।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा ( Entrance Exam)
अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो आपको इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी अलग-अलग कॉलेज की अपनी अलग प्रवेश परीक्षा होती है लेकिन कुछ ऐसी सामान्य परीक्षाएं हैं जो ज्यादातर कॉलेज करवाते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं—
- KIITEE - कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन
- JNU EEE - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
- IIT JEE - आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा
- DIT - दिल्ली प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा
- BITSAT - बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस परीक्षा प्रवेश परीक्षा
- B.S. अब्दुर रहमान विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
- AIEEE - अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
- करुणा विश्वविद्यालय प्रवेश
- KEAM - केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा
- MP PET - मध्य प्रदेश प्री इंजीनियरिंग टेस्ट
- PMUET - पेरियार मणिअम्मई विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा
- RPET - राजस्थान प्री इंजीनियरिंग टेस्ट
- SRM EEE - एसआरएम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा - बीटेक
- U.P.T.U - उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- विनायक मिशन विश्वविद्यालय - इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
- VITEEE - वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करने के लिए आवेदन प्रक्रिया (Admission Process)
तो दोस्तों अब बात करते हैं आवेदन प्रक्रिया की, दोस्तों बहुत से छात्रों को यह तो पता होता है की उन्हें इंजीनियरिंग करनी है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता है कि वह इंजीनियरिंग में एडमिशन कैसे ले और उन्हें यह बात नहीं पता होने का कारण वह इंजीनियरिंग में एडमिशन नहीं ले पाते हैं तो मैं आपको पूरी जानकारी step-by-step बताऊंगा। तो चलिए शुरू करते हैं—
- सबसे पहले आपके पास बारवीं कक्षा साइंस स्ट्रीम में पास होनी चाहिए।
- उसके बाद आपके पास एंट्रेंस एग्जाम में अच्छा रैंक होना चाहिए ताकि आपको एक अच्छा कॉलेज मिल सके।
- उसके बाद आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते है उस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के कोर्स का चयन करें।
- उसके बाद जो भी जरूरी दस्तावेज, योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फार्म भरें।
- आवेदन फार्म भरने ने बाद जो भी एडमिशन फीस होगी उसका भुगतान करें।
- और अगर एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित है तो आपको एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करनी होगी।
जरूरी दस्तावेज (Important Documents for Admission)
- 10वीं क्लास की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- कास्ट सर्टिफिकेट (यदि सामान्य श्रेणी में नहीं है)
और विश्वविद्यालय की आवश्यकता के अनुसार अन्य दस्तावेज।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए भारत के टॉप 10 बेहतरीन कॉलेज।
अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और आप एक अच्छा कॉलेज खोज रहे हैं, तो नीचे भारत के टॉप 10 बेहतरीन कॉलेज दिए गए हैं—
- IIT Madras - Indian Institute of Technology, Chennai
- IIT Delhi - Indian Institute of Technology, New Delhi
- IIT Bombay - Indian Institute of Technology, Mumbai
- IIT Kharagpur - Indian Institute of Technology, kharagpur
- IIT Kanpur - Indian Institute of Technology, Kanpur
- IIT Roorkee - Indian Institute of Technology, Roorkee
- BITS Pilani, Pilani
- IIT Guwahati - Indian Institute of Technology, Guwahati
- IIT Hyderabad - Indian Institute of Technology, Hyderabad
- College of Engineering, Anna University, Chennai
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के लिए दुनिया के टॉप 10 कॉलेज।
अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विदेश में करना चाहते हैं तो यहां पर आपको दुनिया के टॉप 10 कॉलेज दिए गए हैं—
- New Jersey Institute of Technology, US
- Georgia Institute of Technology, US
- Western New England University, UK
- University of Michigan (UM), US
- Engineering Institute of Technology, Australia
- Tallinn University of Technology, Estonia
- University of British Columbia (UBC), Canada
- University of Nottingham, England
- KTH Royal Institute of Technology, Sweden
- RWTH Aachen University, Germany
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की डिग्री का सिलेबस —
सेमेस्टर 1 | सेमेस्टर 2 |
---|---|
गणित | भौतिक विज्ञान |
रसायन विज्ञान | गणित |
अंग्रेज़ी | डाटा स्ट्रक्चर |
इलेक्ट्रानिक्स | बुनियादी प्रोग्रामिंग |
मैकेनिक्स | मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
इंजीनियरिंग ग्राफिक्स | विनिर्माण प्रक्रिया उन्नत |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | |
मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस |
सेमेस्टर 3 | सेमेस्टर 4 |
---|---|
इंजीनियरिंग से संबंधित अर्थशास्त्र | प्रोडक्शन इकोनॉमिक्स |
लागत और लेखा | वर्क सिस्टम डिजाइन |
गतिविधि अनुसंधान | ऑपरेशंस रिसर्च एडवांस्ड |
सूचना प्रणाली | विस्तार |
सेमेस्टर 5 | सेमेस्टर 6 |
---|---|
मशीन लर्निंग | सिमुलेशन सॉफ्टवेयर |
उपकरण और मशीनिंग | कास्टिंग |
व्यापकता उन्नत | सिस्टम मैनेजमेंट |
क्वालिटी डिज़ाइन | व्यापकता उन्नत |
गुणवत्ता नियंत्रण | |
सुविधा लेआउट और डिजाइन |
सेमेस्टर 7 | सेमेस्टर 8 |
---|---|
उत्पाद विकास | अनुकूलन विधियाँ |
प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप | ह्यूरिस्टिक तरीके |
प्रोजेक्ट वर्क | प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप |
प्रोजेक्ट वर्क |
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में कितनी फीस लगती है?
अगर हम फीस की बात करें तो इंजीनियरिंग दो जगह में होती है प्राइवेट कॉलेज और सरकारी कॉलेज। अगर हम सरकारी कॉलेज की बात करें तो सरकारी कॉलेज में लगने वाली फीस बहुत कम होती है प्राइवेट कॉलेज में लगने वाली फीस से।
तो अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए की आप सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करें ताकि आपकी फीस कम से कम लगे अगर हम इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में लगने वाली फीस की बात करें तो उसके बारे में आपको नीचे बताया हुआ है।
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग फीस
फीस | UG | PG |
---|---|---|
सरकारी कॉलेज | 30 हज़ार से 10 लाख | 20 हज़ार से 2 लाख |
प्राइवेट कॉलेज | 85 हज़ार से 15 लाख | 40 हज़ार से 4.5 लाख |
इंडस्ट्रियल इंजिनियर को सैलरी कितनी मिलती है?
दोस्तों अगर हम इंडस्ट्रियल इंजीनियर की सैलरी की बात करें तो उसकी सैलरी उसके अनुभव (Experience) पर निर्भर करती है।
अगर एक इंडस्ट्रियल इंजिनियर Fresher के तौर पर जॉब करता हैं तो उसकी सैलरी 50 हज़ार से 70 हज़ार प्रतिमाह के बीच हो सकती है।
और अगर आपके पास 2 साल का अनुभव है तो आपकी सैलरी 80 हज़ार से 1 लाख प्रतिमाह के करीब हो सकती है।
और अगर आपके पास 5 साल का अनुभव है तो आपकी सैलरी 2 लाख से 2.5 लाख प्रतिमाह के बीच हो सकती है।
अगर हम विदेश के बारे में बात करें तो वहां पर इंडस्ट्रियल इंजीनियर की काफी ज्यादा डिमांड होने के कारण आपको वहां पर अच्छी खासी सैलरी मिल सकती है।
नौकरी प्रोफ़ाइल (Job Profile) —
अगर आपकी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग हो गई है तो यहां पर आपको इंडस्ट्रियल इंजीनियर से संबंधित जॉब प्रोफाइल के बारे में बताया गया है—
- Safety Specialists and Technicians
- Production Engineers
- Health and Safety Engineers
- Packaging Engineers
- Logisticians
- Manufacturing Engineers
- Management Analysts
- Efficiency Engineers
- Architectural and Engineering Managers
- Cost Estimators
शीर्ष भर्तीकर्ता (Top Recruiters) —
अगर आपकी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग हो गई है तो यहां पर आपको इंडस्ट्रियल इंजीनियर से संबंधित शीर्ष भर्तीकर्ता के बारे में बताया गया है—
- TATA ELXSI
- Siemens
- Credit Suisse
- Schneider Electric
- EY
- Nokia
- Havells India
- FedEx Express
- Michelin
- TATA Motors
इंडस्ट्रियल इंजीनियर के लिए जरूरी Skills
अगर आप इंडस्ट्रियल इंजीनियर बन जाते हैं तो आपके पास यह महत्वपूर्ण Skills का होना जरूरी है जो नीचे दी गई है—
1. समस्या को सुलझाना (Problem Solving) :-
अगर आप एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर के रूप में अधिक कुशल बनना चाहते हैं तो आपको मुख्य रूप से देखते हुए जो भी समस्या कार्य के समय उत्पन्न होती है उसको समझाने के क्षमता का कौशल होना बहुत महत्वपूर्ण है।
2. संचार (Communication) :-
जैसा कि अधिकतर इंडस्ट्रियल प्रक्रिया कई कर्मचारी और विभाग शामिल होते हैं तो इंडस्ट्रियल इंजीनियर को अपनी योजनाएं और प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक समझाने के लिए उसके पास मौखिक संचार कौशल का होना बहुत जरूरी है।
3. परियोजना की योजना बनाना (Project Planning) :-
एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पास परियोजना नियोजन कौशल होना बहुत जरूरी है क्योंकि उसे कर्मचारियों और मशीनरी को इस तरह से प्रबंधित करने की आवश्यकता होती है जो यह सुनिश्चित कर सके कि परियोजनाएं समय पर पूरी हो जाए।
4. गुणवत्ता प्रबंधन (Quality Management) :-
एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर को उन क्षेत्रों की पहचान करने में सक्षम होना चाहिए जिनका सुधार करना जरूरी है।
5. महत्त्वपूर्ण सोच (Critical Thinking) :-
एक इंडस्ट्रियल इंजीनियर को अक्सर प्रत्येक प्रस्तावित समाधान के फायदे और नुकसान की पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण सोच की आवश्यकता होती है।
निष्कर्ष :-
आज इस लेख में हमने आप सभी को Industrial Engineer क्या होता है और कैसे बने और सैलरी कितनी होती है। Industrial Engineer Kya hota hai kese bane salary kitni milati hai kam kya hota hai kya scope hai के बारे में बताने का प्रयास किया है, इस लेख में आपको Industrial Engineer क्या होता है और Qualification क्या चहिए और एक Industrial Engineer की सैलरी कितनी होती है। उम्मीद करता हु की आप को मेरा यह लेख पसंद आया होगा इस लेख को अपने दोस्तों और साथियो के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
FAQ :-
Q. इंडस्ट्रियल इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है?
Ans. इंडस्ट्रियल इंजिनियर Fresher के तौर पर जॉब करता हैं तो उसकी सैलरी 50 हज़ार से 70 हज़ार प्रतिमाह के बीच हो सकती है।
Q. इंडस्ट्रियल इंजीनियर का क्या काम होता है?
Ans. इंडस्ट्रियल इंजीनियर इंडस्ट्री का वह इंसान होता है जो इंडस्ट्री की अलग-अलग कार्य पर नजर रखता है।
Q. क्या इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का भविष्य में स्कोप है?
Ans. अगर आपकी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग हो गई है तो यहां पर आपको इंडस्ट्रियल इंजीनियर से संबंधित जॉब प्रोफाइल के बारे में बताया गया है
- Safety Specialists and Technicians
- Production Engineers
- Health and Safety Engineers
- Packaging Engineers
- Logisticians.
और भी देखें :-
Ceramic Engineer kaise bane in Hindi
Data Scientist kaise bane in Hindi