Graduation Kya Hai -दोस्तों विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होने के लिए और अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए Graduation की degree लेता है। जब कोई विद्यार्थी 12वीं कक्षा को पास करता है तो उस विद्यार्थी को Bachelor Degree या Under Graduation Degree लेने का मौका मिलता है विद्यार्थी को आपकी पढ़ाई को जारी रखने के लिए Graduation Degree लेना बहुत ही आवश्यक होता है।
Graduation Degree ही विद्यार्थी को Post Graduation Degree तक पहुंचने में सहायता करती है ग्रेजुएशन डिग्री क्या होता है Graduation Degree kya hota hai और ग्रेजुएशन कैसे करें इसकी सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने का प्रयास करेंगे। तो चलिए शुरू करते है सबसे पहले जान लेते है ग्रेजुएशन क्या होता है Graduation Kya hota hai.
ग्रेजुएशन क्या होता है Graduation Kya hota hai.
दोस्तों जब कोई विद्यार्थी 12वीं कक्षा को पास करने बाद जो 3 साल से 5 साल का Degree Course करता है, उसे हम ग्रेजुएशन कहते है। Graduation का हिंदी में मतलब स्नातक होता है जो विद्यार्थी Bachelor Degree लेने के बाद Course को करता है। इस Course को मात्र 3 से 5 साल में पूरा करना होता है।
Graduation को हम बहुत से नामों से जानते है जैसे कि ग्रेजुएशन, बैचलर, स्नातक अंडर ग्रेजुएशन, डिग्री पूर्व स्नातक डिग्री इत्यादि। ग्रेजुएशन की बहुत सारी अलग अलग पोस्ट होती है। रिजर्वेशन पोस्ट के लिए किसी भी विद्यार्थी के पास 12वीं कक्षा का उत्तीर्णता का Provisional Certificate का होना बहुतआवश्यक होता है। लेकिन कई Engineering College और MBBS एवं Dental Course के लिए Medical College में Admission लेने के लिए आपको Entrance Exam यानि कि AIPMT, NEET के Exams को पास करके अपना Admission करवाना होता है।
ग्रेजुएशन में किये जाने वाले कोर्स
दोस्तों जब आप 12बीं को उत्तीर्ण कर लेते हैं तोआपके पास बहुत सारे ग्रेजुएशन के कोर्स उपलब्ध हो जाते हैं। जो की इस प्रकार हमने नीचे बताये हुए है।
Course Name | Course Short Form |
Bachelor of Arts | BA |
Bachelor of Science | BSC |
Bachelor of Commerce | BCOM |
Bachelor of Physical Education | BPED |
Bachelor of Computer Applications | BCA |
BA with Bachelor of Law | BA LLB |
Bachelor of Design | BDes |
Bachelor of Architecture | B.Arch |
Bachelor of Technology | B.tech |
Bachelor of Computer Science | BCS |
Bachelor of Fine Arts | BFA |
Bachelor of Engineering | BEng |
Bachelor of Hotel Management | BHM |
Bachelor of Dental Surgery | BDS |
Bachelor Of Medical And Bachelor Of Surgery | BM & BS |
दोस्तों हमने जो कोर्स आपको ऊपर बताये हैं वो पूरे देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि ज्यादातर स्टूडेंट्स इन्ही कोर्स में से किसी एक का चुनते है और अपने जीवन के लक्ष को प्राप्त करते है। इसके आलावा और भी बहुत से कोर्सेज होते है जोकि अलग अलग यूनिवर्सिटी में उपलब्ध होते हैं। आप उनमे से भी किसी एक को कर सकते है।
ग्रेजुएशन के लिए योग्यता | Graduation Ke liye Qualification in Hindi
आज की इस भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अगर आप ग्रेजुएशन की डिग्री लेना चाहते है तो आपको अपनी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तोर पर अपनी 12वीं कक्षा को पास करना बहुत ही जरूरी है। हालाँकि कुछ ऐसे कॉलेज भी है जो कि 12बीं कक्षा के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए Entrance Exam या फिर प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी करते है ऐसे में अगर आप ग्रेजुएशन की डिग्री लेना चाहते हैं तो आप को प्रवेश परीक्षा को देना होगा और उसमे अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे। तभी आप डिग्री कॉलेज में एडमिशन पा सकते हैं।
दोस्तों अगर आप भी अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स करना चाहते है तो आपको अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश करने के लिए IIT JEE Main Exam को पास करना होता है। और दूसरी तरफ MBBS या BDS जैसे ग्रेजुएशन कोर्स में डिग्री प्राप्त करने के लिए और कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए आपको NEET के Exam को पास करना होता है।
जब आप 12वीं कक्षा पास कर लेते हैं, तो आप कॉलेज या विश्वविद्यालय जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कभी-कभी, प्रवेश पाने के लिए आपको Entrance Exam देने की आवश्यकता होती है। यदि आप इंजीनियर या डॉक्टर बनना चाहते हैं तो यह विशेष रूप से सच है। सिर्फ आपके राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में Entrance Exam होता है। लेकिन कुछ कॉलेजों में, आपके हाई स्कूल ग्रेड आपको परीक्षा दिए बिना प्रवेश दिलाने के लिए पर्याप्त होते हैं।
ग्रेजुएशन कैसे करें | Graduation kaise kare
Graduation Degree प्राप्त करना कुछ ऐसा है जो कई छात्र 12वीं कक्षा समाप्त करने के बाद करते हैं। यह वास्तव में अब कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि बहुत से लोग Graduation Degree करते हैं। अगर आप भी ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, तो बस हमारे द्वारा दिए गए चरणों का पालन करें और आप भी एक Graduation Degree प्राप्त कर सकते हैं!
- दोस्तों अगर आप Graduation Degree लेना चाहते हैं तो आपको India के Top College में अपना दाखिला लेने के लिए आपको कक्षा 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगें। तभी आपको Top Collage या University में दाखिला मिल सकता है।
- दोस्तों अगर आप BTech Degree के लिए Entrance Exam जैसे कि JEE Mains, JEE Advanced इत्यादि को पास करने की तयारी कर रहे है तो आपके पास इस Exam को पास करने के साथ 12बीं कक्षा में मैथमेटिक्स में कम से कम 60% से ज्यादा अंक होने अनिवार्य है और JEE Mains के Exam में आपका नाम Merit List में होना भी जरूरी है।
- अगर आप Medical College के लिए होने बाले Entrance Exam को देते हैं तो आपका मेरिट लिस्ट में नाम अनिवार्य है। तब ही आप को Dental Collage या MBBS College में दाखिला मिल सकता है।
- अगर आप अच्छे Private Collage में भी Admission लेने का सोच रहे हैं तो आपके कम से कम 55% से ज्यादा अंक होना अनिवार्य है।
- केवल 12वीं कक्षा पास करके B.A, B.S.C और BCom जैसी डिग्री हासिल करना संभव है। हालाँकि, कुछ शीर्ष-स्तरीय विश्वविद्यालयों को उच्च अंकों की आवश्यकता हो सकती है। इसके विपरीत, कुछ विश्वविद्यालयों में इतनी सख्त आवश्यकताएं नहीं होती हैं और उच्च अंक प्राप्त किए बिना भी इन डिग्रियों के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, इन परिस्थितियों में कॉलेज में प्रवेश भी संभव है।
- प्रिय दोस्तों, एक बार जब आप किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लेते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप प्रत्येक सेमेस्टर में लगन से अध्ययन करें और सभी पाठ्यक्रम सामग्री की व्यापक समीक्षा करके प्रगति करें।
- सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में, हर साल दो सेमेस्टर आयोजित किए जाते हैं, और आपके पास कितने सेमेस्टर हैं, यह आपके Graduation Degree कार्यक्रम की अवधि पर निर्भर करता है।
- आपको अपने सभी सेमेस्टर में अछे से पढाई कर के पास होना है और अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री को पूरा करना है।
ग्रेजुएशन करना क्यों जरुरी है
दोस्तों आप के पास 12वीं पास करने बाद ग्रेजुएशन एक मात्र सबसे लोकप्रिय बिकप्ल होता है। ग्रेजुएशन की डिग्री पा लेने के बाद आप के पास कई प्रकार की सरकारी नौकरी प्राप्त करने के अवसर को बढ़ जाते है ग्रेजुएशन की डिग्री कर लेने के वाद आप के पास कई तरह के सरकारी नौकरियों के अवसर मौजूद हो जाते हैं। आपके लिए ग्रेजुएशन करना क्यों जरुरी है इसकी सारी जानकारी हमने आपको नीचे दी हुई है।
- अगर आप ग्रेजुएशन कर लेते हैं तो आप में ज्ञान की बढ़ोतरी हो जाती है और आप एक शिक्षित व्यक्ति बन जाते हैं। क्योंकि 12वीं कक्षा के बाद यह अगले लेबल की पढ़ाई में से एक होती है। जिसके बाद आप अपने मुख्य विषय में ज्ञान की और बढ़ोतरी कर सकता हैं।
- ग्रेजुएशन की डिग्री करने के बाद आप किसी भी क्षेत्र में नौकरी करने के अवसर पा सकते है और नए नए रोजगार के अवसर उत्तपन्न करने में शयातमंद होता है।
- मास्टर डिग्री करने के लिए आप के पास कम से कम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना बहुत जरुरी होती है।
- ग्रेजुएशन की डिग्री सरकारी नौकरी में अवसर बढ़ा देती है।
- ग्रेजुएशन की डिग्री के बाद आप बीएड की डिग्री भी कर सकते हैं और उसमे आप टीचर बनने की योग्यता की श्रेणी में शामिल हो सकते है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में अंतर
दोस्तों Graduation Degree और Post Graduation Degree दोनों अलग अलग प्रकार की डिग्री है। Graduation जिसको हम Under Graduation के नाम से भी जानते है। और Post Graduation को हम Master Degree के नाम से जानते है। जब आप 12वीं कक्षा को पास करने के बाद जो 3 साल से 5 साल की बैचलर डिग्री का कोर्स करते है। उसे हम Graduation कहते हैं। और Graduation के बाद जो हम मास्टर डिग्री के तौर पर 2 साल का कोर्स करते हैं उसे हम Post Graduation के नाम से जानते है।
Graduation Degree में बहुत से कोर्स उपलब्ध होते हैं जैसे कि बैचलर ऑफ़ आर्ट्स, बैचलर ऑफ़ साइंस, बैचलर ऑफ़ कॉमर्स इत्यादि कुछ इस प्रकार के बैचलर डिग्री कोर्स उपलब्ध होते है। Post Graduation में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स, मास्टर ऑफ़ साइंस, मास्टर ऑफ़ कॉमर्स इत्यादि जैसे कोर्स शामिल होते है।
निष्कर्ष :-
दोस्तों बैचलर की डिग्री को ही ग्रेजुएशन कहते हैं। ग्रेजुएशन की डिग्री को और भी बहुत से अलग अलग नामों से भी जाना जाता है। हर स्टूडेंट 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने आगे की पढ़ाई के रूप में ग्रेजुएशन की डिग्री कर सकता है। ग्रेजुएशन की डिग्री करने के बाद स्टूडेंट के जीवन में सरकारी नौकरी पाने के और भी नए नए रोजगार के अवसर उतपन्न हो जाते है।
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको ग्रेजुएशन क्या होता है। ग्रेजुएशन कैसे करें। इसके बारे में बताने का प्रयास किया है और आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्बारा दी जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि किसी भी व्यक्ति या विद्यार्थी को हमारे इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल हो तो हमे कमेंट करके पूछ सकते है। और अगर आप को हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और साथियों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद।
FAQ :-
Q. ग्रेजुएशन और डिग्री क्या है?
Ans. ग्रेजुएशन: उच्चतर शिक्षा में प्राप्त होने वाली पदवी है। डिग्री: एक शिक्षाप्राप्ति परामर्श या अध्ययन कार्यक्रम का पूरा होना।
Q. 12वीं के बाद ग्रेजुएशन कितने साल का होता है?
Ans. ग्रेजुएशन की अवधि 3 वर्ष से 5 वर्ष तक हो सकती है, यह कैरियर और विषय के आधार पर भिन्न होती है।
Q. ग्रेजुएशन में कितने विषय होते हैं?
Ans. ग्रेजुएशन में विषयों की संख्या विशेषज्ञता के अनुसार भिन्न होती है, लेकिन आमतौर पर 1 से 2 विषय होते हैं।
Q. ग्रेजुएशन में क्या क्या आता है?
Ans. ग्रेजुएशन में प्रमुख विषयों में पढ़ाई की जाती है जैसे कि विज्ञान, वाणिज्य, कला, सामाजिक विज्ञान आदि।
Q. डिग्री का क्या मतलब होता है ?
Ans. डिग्री का मतलब होता है शिक्षाप्राप्ति का प्रमाणपत्र जो किसी विशेष कार्यक्रम की पूर्णता को प्रमाणित करता है।