BTech के बाद टॉप 5 कैरियर विकल्प। BTech ke baad Top 5 Career Options

हेलो दोस्तों स्वागत करता हूं मैं आपका मेरे इस नए आर्टिकल में तो आज हम बात करने वाले हैं BTech के बाद टॉप 5 कैरियर विकल्प। आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं कि 4 साल की बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद आपके पास क्या क्या डिफरेंट करियर विकल्प है जो हमारे पास होते हैं। 


अगर आप एक बीटेक स्टूडेंट हैं तो आप किन-किन दिशाओं में जा सकते हैं हम आपको बताएंगे कि प्राइवेट सेक्टर मैं कौन-कौन से विकल्प हैं सरकारी सेक्टर में कौन-कौन से विकल्प हैं और अगर आप मास्टर डिग्री करना चाहते हैं तो उसमें क्या विकल्प हैं।



    BTech के बाद क्या करें? 

    दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इंजीनियरिंग के बाद बहुत सारे बेहतरीन करियर विकल्प है।

    BTech सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक है जो छात्र अपने स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद करते हैं। सही करियर को चुनना कई छात्रों के लिए बहुत दुविधा जनक हो जाता है। हमारी यह दुनिया बहुत से अवसरों से भरी है। और आप उनमें से बहुत ही कम के बारे में जानते हैं। अगर आपकी बीटेक पूरी हो चुकी है तो आपको कैरियर विकल्पों की सूची जाननी होगी जिससे कि आप एक सही विकल्प को चुन सकें।

    तो इसलिए इस संबंध में आपकी सहायता करने के लिए यहां छात्रों के लिए BTech के बाद सर्वश्रेष्ठ कैरियर विकल्पों की हमारी सूची है जो यह सोच रहे हैं कि वह बीटेक के बाद क्या करें या फिर क्या पढ़े।


    भारत में इंजीनियरों की बढ़ती मांग।

    भारत में इंजीनियरों की मांग हमेशा से बढ़ती रही है और इसके पीछे कई कारण हैं। इंजीनियरिंग एक विस्तृत शब्द है जिसमें विभिन्न शाखाओं में शामिल होते हुए कई विषय शामिल होते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरों की मांग उच्च है, जैसे कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

    आजकल, भारत में उद्योगों और सरकारी संस्थाओं में तकनीकी और इंजीनियरिंग नौकरियों के बहुत से विकल्प हैं। इसके अलावा, भारत एक बड़ा होने वाला देश है जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है। इसलिए, इंजीनियरों की मांग अधिक होने की संभावना है।

    इससे पहले की तुलना में, भारत में इंजीनियरों की संख्या बहुत कम थी जो भारत के तकनीकी विकास को रोक देती थी। लेकिन इसके बाद से, भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी बदलाव हुए हैं और इंजीनियरिंग को एक लाभदायक करियर के रूप प्रस्तुत किया गया। 


    BTech के बाद टॉप 5 कैरियर विकल्प।  BTech ke baad Top 5 Career Options :-

    1. उच्च शिक्षा (Higher Studies) :-

    तो दोस्तों सबसे पहला विकल्प है हायर स्टडीज आपको बता दें कि यह सबसे लोकप्रिय विकल्प है जिसे की ज्यादातर छात्र अपनाते हैं। यदि आप बीटेक छात्र हैं तो आप उच्च शिक्षा की तैयारी कर सकते हैं उसके लिए आपको उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षा देनी होगी। नीचे कुछ प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताया हुआ है जिनकी सहायता से आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

    यहां भारत में कुछ लोकप्रिय मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) प्रवेश परीक्षाओं की सूची दी गई है:

    • GATE
    • AP PGECET
    • TS PGECET
    • TANCET
    • VITMEE
    • BITS HD
    • IIITH PGEE
    • DTUMEE
    • IPU CET
    • KPG CET

    कृपया ध्यान दें कि यह एक विस्तृत सूची नहीं है, और एम.टेक कार्यक्रमों के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की अपनी विशिष्ट प्रवेश परीक्षा हो सकती है।


    2. सिविल सेवा (Civil Services) :-

    हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है सिविल सर्विसेज यदि आप देश की सेवा करना चाहते है या फिर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और आप सरकारी नौकरी में इच्छा रखते हैं तो आप सिविल सेवा को विकल्प में चुन सकते हैं। यह आपके माता-पिता का पसंदीदा विकल्प होगा क्योंकि हमारे देश के हर माता-पिता यह चाहते हैं कि हमारा बेटा सरकारी नौकरी लगे।

    सिविल सेवा सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। सिविल सेवा में प्रवेश करने के लिए आपको UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने की आवश्यकता होती है। UPSC को दुनिया का सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। अगर विशेषज्ञों की माने तो यूपीएससी की परीक्षा देने से पहले आपको कम से कम 1 साल की तैयारी होना आवश्यक है।

    UPSC परीक्षा को दो चरणों में विभाजित किया गया है :—

    1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
    2. मुख्य (लिखित परीक्षा + इंटरव्यू) [Mains (Written Exam + Interview)]

    लगभग 10 लाख छात्र हर साल यह परीक्षा देते हैं और केवल कुछ हजार छात्र ही चयनित किए जाते हैं। यदि आप परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करते हैं तो आप IAS,IPS या IFS की पोस्ट को प्राप्त कर सकते हैं।


    3. कैम्पस प्लेसमेंट्स (Campus Placements) :-

    हमारे लिस्ट में तीसरे स्थान पर है केंपस प्लेसमेंट्स, यह बहुत से छात्रों के लिए बीटेक के बाद सबसे पसंदीदा करियर विकल्प होता है। आप कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से बीटेक जॉब प्राप्त कर सकते हैं। केंपस प्लेसमेंट से आप एक अच्छी नौकरी अपनी डिग्री प्राप्त करने से पहले की प्राप्त कर सकते हैं।

    कैम्पस प्लेसमेंट्स बहुत ही लोकप्रिय है पिछले कुछ वर्षों में लगभग एक करोड़ से अधिक नौकरियां केंपस प्लेसमेंट की सहायता से मिली है।

    ऐसी जॉब की तैयारी चल रही आपको इन मुख्य कारणों को ध्यान में रखना होगा जो कि इस प्रकार हैं—

    • एक अच्छा CGPA score बनाए रखने के लिए मेहनत करें।
    • जॉब के इंटरव्यू की तैयारी करें।
    • एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लें।
    • उन कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें जिनमे आप आवेदन कर रहें हैं।

    अगर आप सोच रहे हैं कि बीटेक के बाद क्या करना है तो कैंपस प्लेसमेंट आपके करियर को शुरू करने का एक बहुत ही शानदार तरीका है। केंपस प्लेसमेंट प्राप्त करने से आपको आपकी बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद एक सुरक्षित और गारंटीड नौकरी मिलती है। 


    4. पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSUs) :-

    हमारे चौथे स्थान पर हैं PSUs, PSU का पूर्ण रूप होता है "Public Sector Undertaking"। ये सरकार द्वारा स्थापित की गई कंपनियां होती हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन, निर्माण, सेवाएं या वित्तीय सेवाएं आदि प्रदान करती हैं।

    PSU आमतौर पर सरकार द्वारा स्वामित्व या आंशिक स्वामित्व में होती हैं और सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करती हैं। PSU कंपनियां भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होती हैं, जैसे कि ऊर्जा, भूमि संसाधन, वित्त एवं बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी आदि।

    PSUs काफी लाभदायक होती हैं क्योंकि ये नौकरियों के संबंध में बहुत सारे अवसर प्रदान करती हैं, साथ ही उन्हें अधिकतम सुरक्षा भी मिलती है। इन कंपनियों में काम करने के लिए व्यक्तियों को अक्सर लिखित परीक्षाओं और साक्षात्कारों का सम्मान भी मिलता है। 


    5. मैनेजमेंट (Management) :-

    हमारे आखिरी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर है मैनेजमेंट, अगर आप सोच रहे हैं कि बीटेक के बाद क्या करना है तो बीटेक के बाद एक लोकप्रिय करियर विकल्प मैनेजमेंट का अध्ययन भी है। अगर आप बीटेक के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई कर लेते हैं तो आपको एक उच्च भुगतान वाली नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलती है।

    अगर आप मैनेजमेंट मैं प्रवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एमबीए करना होगा एमबीए इंजीनियरिंग के बाद सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। MBA करने के लिए आपको कैट परीक्षा देनी होगी। और कैट परीक्षा के आधार पर आप यह निर्धारित करते हैं कि आपको कौन सा संस्थान स्वीकार करता है।

    मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद आप बहुत सी कंपनियों में मैनेजमेंट भूमिका पा सकते हैं। मैनेजमेंट भारत में सबसे लोकप्रिय विकल्प है बीटेक के बाद। और इसमें आपको हाई सैलेरी वाली जॉब्स भी मिल जाती हैं तो आप बिना किसी भय से इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।


    निष्कर्ष :-

    इस आर्टिकल में मेने आप को BTech के बाद टॉप 5 कैरियर विकल्प।  के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है।  इस आर्टिकल में मेने 5 सबसे लोकप्रिय करियर बिकल्प के बारे में बताने का प्रयास किया है।  में उम्मीद करता हूँ की आप को मेरा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करें।  धन्यवाद।  


    FAQ :-

    Q. कंप्यूटर साइंस में बी टेक के बाद सबसे अच्छा विकल्प क्या है?

    Ans. मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) या डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसोफी (Ph.D)। यह आपकी रूचि और उद्देश्य पर निर्भर करता है।


    Q.  4 साल बाद इंजीनियरिंग में किस ब्रांच में ज्यादा स्कोप है?

    Ans. डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, साइबर फिजिक्स और साइबर सिस्टम्स में ज्यादा स्कोप है।


    Q. बीटेक के बाद कौन कौन सी सरकारी नौकरी होती है?

    Ans. इंजीनियरिंग सेवा, रेलवे, बिजली विभाग, निर्माण विभाग, बार्कोडिंग विभाग, संगठन और तकनीकी सहायक इत्यादि।


    Q. क्या बीटेक के बाद एमएससी कर सकते हैं? 

    Ans. हाँ, बीटेक के बाद एमएससी की अवधि 2 साल होती है। यह आपके करियर को और उन्नत कर सकता है।


    Q. कौन सा बेहतर है एमटेक या एमएससी?

    Ans. यह आपके उद्देश्य और रुचि पर निर्भर करता है। एमटेक शोध केंद्रित होता है जबकि एमएससी अधिक उद्देश्य केंद्रित होता है।


    और भी देखें :-





    Data Scientist kaise bane in Hindi

    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post