Mechanical Engineer कैसे बने। सैलरी। फीस। पात्रता। Mechanical Engineer kaise bane in Hindi

 हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे इस नए लेख मैं तो आजम बाद करेंगे मैकेनिकल इंजीनियर के बारे में कि, मैकेनिकल इंजीनियर क्या होता है? और मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने? एक मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है? और मैकेनिकल इंजीनियर को क्या काम करना पड़ता है? ऐसे बहुत से टॉपिक पर आज हम बात करने वाले हैं तो चलिए दोस्तो शुरू करते हैं —

Mechanical Engineer कैसे बने।  सैलरी। फीस। पात्रता। Mechanical Engineer kaise bane in Hindi :-

मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी ब्रांच में से एक है और यह ब्रांच Physics Concept और Material Science के सिद्धांत को लागू करके मैकेनिकल सिस्टम को डिजाइन, एनालाइज, मैन्युफैक्चर और मेंटेन करती है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोडक्ट हमारे चारों तरफ मौजूद हैं जो इस फील्ड की महत्त्व को दर्शाते हैं, जैसे स्विच, कार, और टीवी इत्यादि। 


आज मैकेनिकल इंजीनियरिंग का स्कोप काफी बढ़ गया है और मैकेनिकल इंजीनियर मशीनरी और व्हीकल को डिजाइन करने के अलावा Power Equipment, Engine, और Complex Machinery जैसे System के विकास में भी योगदान देने लगे हैं। अगर आप भी मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते है और इसके बारे में अधिक जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्या होता है? What is Mechanical Engineering in Hindi 

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी ब्रांच है और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आपको मशीनरी के बारे में सिखाया जाता है इसमें आपको बताया जाता है कि मशीनरी को कैसे बनाते हैं उसको कैसे ठीक करते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आप डिजाइन, एनालाइज, मैन्युफैक्चर और मेंटेनेंस का काम करते हैं।

    अगर आप भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के इच्छुक हैं और आप भी इन सभी बातों में रुचि रखते हैं तो आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर सकते हैं।


    मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें? How to become a mechanical engineer in Hindi 

    दोस्तों अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर बनाने में रुचि रखते हैं तो मैं आपको step-by-step बताऊंगा की मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें :—

    10th के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें :—

    सबसे पहले आपको दसवीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास करनी है। आपके दसवीं कक्षा में कम से कम 55% होने चाहिए।

    उसके बाद आपको इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए ऐडमिशन लेने के लिए राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक का एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।

    अगर आपके एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक आ जाते हैं तो आप अपना मनपसंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ले सकते हैं। फिर आप को 3 साल का डिप्लोमा कोर्स करना होगा।

    उसके बाद आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री BTech में एडमिशन ले सकते है डिप्लोमा करने के बाद आपके डिग्री करने में 3 साल लगेंगे। फिर आप एक मैकेनिकल इंजीनियर बन जाते हैं।

    उसके बाद आप अगर MTech करना चाहते हैं तो आप वो भी कर सकते हैं MTech करने के बाद आपके कैरियर में जॉब्स के विकल्प और भी बड़ जाते हैं।


    12th के बाद मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें :—

    तो दोस्तों सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) इन तीन सब्जेक्ट के साथ और अच्छे अंको के साथ पास कर लेनी है।

    उसके बाद आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद आप अपना मनपसंद इंजीनियरिंग कॉलेज हासिल कर सकते हैं।

    उसके बाद आपको 4 साल का इंजीनियरिंग पूरा करने के बाद आप एक मैकेनिकल इंजीनियर बन जाते हैं।

    उसके बाद अगर आप MTech करना चाहते है तो और भी अच्छा होगा MTech करने के बाद आप के पास जॉब्स के और भी बहुत से विकल्प आ जाते है।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए Qualification क्या चाहिए?   What is the qualification required for mechanical engineering in Hindi

    दोस्तों अगर हम Qualification की बात करें तो मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए आपको दसवीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास कर लेनी है। आपके दसवीं कक्षा में न्यूनतम अंक 55% होने चाहिए उसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए आपके पास दो विकल्प होते हैं।

    पहला विकल्प 

    आप दसवीं कक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास होने चाहिए। आपके कम से कम 55% अंक होने चाहिए।

    आपके एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक आने चाहिए, जिसे आपको एक अच्छा कॉलेज मिल सके।

    फिर डिग्री BTech करने के लिए आपके डिप्लोमा में अच्छे अंक होना जरूरी है और आपका डिप्लोमा भी कंप्लीट होना चाहिए, अगर आप का कोई पेपर रह गया है तो आप डिग्री BTech में एडमिशन नहीं ले सकते।

    दुसरा विकल्प 

    आपके 12बीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में अच्छे अंकों के साथ पास होने चाहिए। आपके 12बीं कक्षा में कम से कम 50% अंक आने चाहिए।

    फिर आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा और उसमें भी आपके अच्छे अंक आने चाहिए ताकि आपको एक अच्छा कॉलेज मिल सके।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन कैसे मिलेगा? How to get admission in mechanical engineering in Hindi


    दोस्तों बहुत से लोगों को यह तो पता होता है कि उन्हें इंजीनियरिंग करनी है लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता है कि उन्हें इंजीनियरिंग में एडमिशन कैसे मिलेगा तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं —

    दोस्तों मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आप इंजीनियरिंग के लिए योग्य होना जरूरी है। अगर आप इंजीनियर कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके पास बारहवीं कक्षा साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) इन 3 सब्जेक्ट के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।

    उसके बाद दोस्तों आपके पास इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए इंजीनियरिंग के द्वारा करवाया जाने वाला एंट्रेंस एग्जाम देना होगा और उसमें भी आपको अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे ताकि आप अपना मनपसंद इंजीनियरिंग कॉलेज हासिल कर सकें।

    Important Documents for Admission 

    और दोस्तों यहां है नीचे कुछ जरूरी दस्तावेज लिखे हुए हैं एडमिशन लेते समय यह दस्तावेज आपके पास होना अनिवार्य है :—

    • 10वीं क्लास की मार्कशीट
    • 12वीं की मार्कशीट
    • स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट
    • आधार कार्ड
    • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि सामान्य श्रेणी में नहीं है)

    और विश्वविद्यालय की आवश्यकता के अनुसार अन्य दस्तावेज।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने में लिए एंट्रेंस एग्जाम। entrance exam for mechanical engineering 

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कोर्स करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम नीचे दिए है :—

    • AIEEE : अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा।
    • AICET : ऑल इंडिया कॉमन एंट्रेंस टेस्ट।
    • IIT JEE : IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    • JNU : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
    • COMEDK : कर्नाटक के मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का संघ
    • AMIE : इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की एसोसिएट सदस्यता।
    • AMIETE : इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स संस्थान की एसोसिएट सदस्यता।
    • DCECEE : दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा।
    • BISAT: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस परीक्षा
    • BIHER : भरत विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
    • NIT : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
    • VITEEE : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस


    अगर आप इन एग्जाम को पास कर लेते हैं और अगर आपका रैंक अच्छा होता है तो आपको आसानी से किसी बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, जहां से आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं।


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए कुछ प्रमुख कॉलेज। Some of the best colleges for mechanical engineering 

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कोर्स करने के लिए प्रमुख कॉलेज नीचे दिए है :—

    • IIT Bombay
    • Lucknow University
    • Annamalai University
    • Punjabi University
    • IIT Delhi
    • IIT Kanpur
    • IIT Kharagpur
    • Bangalore University
    • IIT Madras
    • BU Jhansi


    मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए फीस कितनी लगती है? What is the fees for doing mechanical engineering in Hindi

    तो दोस्तों अब बात करते है मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए लगने बाली फीस की तो अगर आप सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करते हैं तो आप की फीस बहुत कम लगती है और अगर आप प्राइवेट कॉलेज से इंजीनियरिंग करते हैं तो आप की फीस बहुत ज्यादा लगेगी।

    अगर हम सरकारी कॉलेज की बात करें तो 4 साल के इंजीनियरिंग कोर्स को पूरा करने के लिए आपकी लगभग 1.5 लाख से 2.5 लाख तक फीस लग सकती है।

    और अगर हम बात करें प्राइवेट कॉलेज की तो 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स को पूरा करने में आप को लगभग 4 लाख से 6 लाख तक की फीस लग सकती है।


    मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है? What is the salary of Mechanical Engineer in Hindi

    दोस्तों अगर आप मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी की बात करें तो उसकी सैलरी उसके अनुभव (Experience) पर निर्भर करती है।

    अगर आप एक Fresher के तौर पर जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी 35k से 45k के बीच हो सकती है।

    और अगर आपके पास 2 साल का अनुभव है तो आपकी सैलरी एक लाख के करीब हो सकती है।

    और अगर आपके पास 5 साल का अनुभव है तो आपकी सैलरी 1 लाख से 2 लाख के बीच हो सकती है।

    अगर हम विदेश के बारे में बात करें तो वहां पर मैकेनिकल इंजीनियर की काफी ज्यादा डिमांड होने के कारण आपको वहां पर अच्छी खासी सैलरी मिल सकती है।


    जॉब के लिए कुछ प्रमुख क्षेत्र। Some key areas for jobs for Mechanical Engineer

    दोस्तों अगर आपने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा कर लिया है। और आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो आप यहां नीचे दिए गए क्षेत्रों में जा सकते हैं —

    • ISRO
    • Indian Rail
    • Airport
    • DRDO
    • Aeronautics Limited
    • NTPC
    • Oil India
    • Coward
    • Voyage
    • Coal India


    मैकेनिकल इंजीनियर के लिए जरूरी स्किल्स। Some Important Skills for Mechanical Engineer 

    आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ साथ यह कुछ महत्त्वपूर्ण Skills का होना भी बहुत जरूरी है, नीचे कुछ महत्त्वपूर्ण Skills बताई गई हैं :—

    • Creativity
    • Excellent technical skills
    • Problem-solving skills
    • Computer-aid design experience
    • The ability to work under pressure
    • Written communication skills
    • Interpersonal and teamworking skills
    • Excellent verbal skills
    • Commercial awareness

    निष्कर्ष :-

    आज इस लेख में हमने आप सभी को Mechanical Engineer क्या होता है और कैसे बने और सैलरी कितनी होती है।  Mechanical Engineer Kya hota hai kese bane salary kitni milati hai kam kya hota hai kya scope hai  के बारे में बताने का प्रयास किया है, इस लेख में आपको Mechanical Engineering क्या होता है और Qualification क्या चहिए और एक Mechanical इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है। उम्मीद करता हु की आप को मेरा यह लेख पसंद आया होगा इस लेख को अपने दोस्तों और साथियो के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 

    FAQ :-

    Q. मैकेनिकल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

    Ans. एक Fresher के तौर पर जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी 35k से 45k के बीच हो सकती है।  और अगर आपके पास 2 साल का अनुभव है तो आपकी सैलरी एक लाख के करीब हो सकती है।

    Q. मैकेनिकल इंजीनियर भारत में कितना कमाता है?

    Ans. एक Fresher के तौर पर भारत में जॉब करते हैं तो आपकी सैलरी 35k से 45k प्रति महीना के बीच हो सकती है।

    Q. मैकेनिकल इंजीनियर कौन बन सकता है?

    Ans. आपके 12बीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में अच्छे अंकों के साथ पास होने चाहिए। आपके 12बीं कक्षा में कम से कम 50% अंक आने चाहिए।  फिर आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगा और उसमें भी आपके अच्छे अंक आने चाहिए ताकि आपको एक अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज मिल सके।

    Q. 12वीं के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग कैसे करें?

    Ans. आपको दसवीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास करनी है। आपके दसवीं कक्षा में कम से कम 55% होने चाहिए।

    Q. मैकेनिकल इंजीनियरिंग गवर्नमेंट जॉब्स सैलरी?

    Ans. शुरुआत में ₹30k  से लेकर ₹40k  तक salary आपको हर महीने मिलती है।




    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post