हेलो दोस्तों तो आज हम इस नए लेख में बात करने वाले हैं कंप्यूटर इंजीनियर के बारे में कैसे कंप्यूटर इंजीनियर बना जाता है और कंप्यूटर इंजीनियर बनने के बाद आप की सैलरी कितनी होती है और क्या स्कोप होता है कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद और क्या योग्यता होनी चाहिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिए और क्या काम करना पड़ता है कंप्यूटर इंजीनियर को।
Computer Engineer क्या है। कैसे बनें। सैलरी। स्कोप। Computer Engineer kaise bane in Hindi :-
तो आप अगर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आज का यह लेख आपकी पूरी सहायता करेगा तो आइए जानते हैं कि कैसे एक सफल कंप्यूटर इंजीनियर बन सकते हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस का संयोजन होता है। जिसका फोकस कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को डिजाइन करने में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको कोई कंप्यूटर बनाना है तो ऐसे में आपको इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस का नॉलेज होना जरूरी है।
Computer Engineering क्या है?
दोस्तों कंप्यूटर इंजीनियरिंग मूल रूप से कंप्यूटर के जो हार्डवेयर हैं और जो सॉफ्टवेयर हैं उनका अध्ययन है। हार्डवेयर यानी जो आप देख सकते हैं जो आप छू सकते हैं जैसे कि कंप्यूटर का mouse, CPU, keyword इत्यादि इन सभी चीजों को हार्डवेयर कहा जाता है। तो उसके बारे में जो अध्ययन है उसको आपको कंप्यूटर इंजीनियरिंग में करना है। किस तरह से उसे मॉडिफाई किया जा सकता है। किस तरह से उसका डिजाइन बनाया जा सके। इन सभी चीजों को हार्डवेयर इंजीनियरिंग भी कहते हैं।
और दूसरा कंप्यूटर इंजीनियरिंग का हिस्सा है सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग दोस्तों सॉफ्टवेयर यानी जो आप देख नहीं सकते छू नहीं सकते ऐसा कंप्यूटर का हिस्सा जिसमें अलग-अलग तरह की लैंग्वेज आते हैं। वह आपको अध्ययन करनी पड़ेगी जैसे कि कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर आते हैं मोबाइल में एप्लीकेशन आती है उनको किस तरह से डिजाइन करना है उनका किस तरह से विकास करना है। इन सभी चीजों का अध्ययन आपको कंप्यूटर इंजीनियरिंग में करना होगा।
History of कंप्यूटर इंजीनियरिंग
कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शुरुआत 40 के दशक में हुई थी लेकिन इसमें सबसे पहला जो डेवलपमेंट है अच्छा डेवलपमेंट, 70 के दशक में आया जब सेमीकंडक्टर और ट्रांजिस्टर की शुरुआत हुई उसके बाद लगातार इस ब्रांच में वृद्धि हो रही है।
Qualification क्या चाहिए?
- अगर हम सबसे पहले बात करें तो कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिए आपको सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करनी है वह भी साइंस स्ट्रीम में जिसमें आपके फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ (PCM) होना अनिवार्य है।
- आप 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों से पास होने चाहिए।
दोस्तों आपको बता दें कि अगर आप इसमें डिप्लोमा का कोर्स करना चाहते हैं तब तो आपको 10th पास करके ही डिप्लोमा में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन अगर आप डिग्री करना चाहते हैं तो आपको 12th पास होना जरूरी है उसमें भी आप का सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) होना जरूरी है, तभी आप कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर सकते हैं।
Computer Engineer कैसे बनें?
तो दोस्तों कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बने, यह मैं आपको step-by-step बताने का प्रयास करूंगा जिससे कि आप आसानी से समझ सके कि कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बना जाता है तो चलिए शुरू करते हैं—
- सबसे पहले कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए आपके पास 12th कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और वह साइंस स्ट्रीम में होनी चाहिए अच्छे अंकों के साथ।
- उसके बाद आपको इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास करना अनिवार्य है। अगर आप एंट्रेंस एग्जाम नहीं देते हैं, तो आप प्रमुख कॉलेजों में एडमिशन नहीं पा सकते हैं। और कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जहां पर एंट्रेंस एग्जाम दिए बिना आपके 12th कक्षा के अंको पर ही एडमिशन दे दी जाती है।
- इसके बाद 4 साल की इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद आप एक कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।
- इसके बाद अगर आप MTech करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
- MTech करने के बाद आप PHD कर सकते हैं। PHD करने के बाद आपके पास अपना करियर बनाने के बहुत से विकल्प आ जाते हैं।
कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगी?
दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिए कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलेगा। वैसे तो यह आम सी बात है लेकिन कुछ लोग होते हैं जिन्हें यह पता तो होता है कि उन्हें इंजीनियरिंग करनी है लेकिन उन्हें या पता नहीं होता कि इंजीनियरिंग में एडमिशन कैसे मिलता है।
दोस्तो मैं, आपको बता दूं इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए आपको 12वीं कक्षा में अच्छे नंबरों के साथ उत्तीर्ण होना होगा और उसके बाद आपको इंजीनियरिंग मैं एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा भारत में इंजीनियरिंग के लिए बहुत से एंट्रेंस एग्जाम करवाया जाते हैं जैसे की JEE mains, JEE Advanced इत्यादि। जिनमें अच्छे नंबरों से पास होकर आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने में लिए एंट्रेंस एग्जाम
कंप्यूटर इंजीनियरिंग में कोर्स करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम नीचे दिए है :—
- JEE Main
- JEE Advanced
- IPU CET
- KCET
- WBJEE
- UPSEE
- KEAM
- SAT/ACT
अगर आप इन एग्जाम को पास कर लेते हैं और अगर आपका रैंक अच्छा होता है तो आपको आसानी से किसी बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, जहां से आप कंप्यूटर इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं।
कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के लिए कुछ प्रमुख कॉलेज
कंप्यूटर इंजीनियरिंग में कोर्स करने के लिए प्रमुख कॉलेज नीचे दिए है :—
- IIT Madras
- IIT Delhi
- IIT Bombay
- IIT Kanpur
- IIT Kharagpur
- IIT Roorkee
- IIT Guwahati
- IIT Hyderabad
- IIT Trichy
- IIT Indore
Computer Engineer की सैलरी कितनी होती है?
दोस्तों अगर एक कंप्यूटर इंजीनियर की सैलरी की बात की जाए तो कहना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन अगर हमें सामान्य तौर पर देखें तो एक फ्रेशर कंप्यूटर इंजीनियर की सैलेरी 2 से 3 लाख प्रतिवर्ष होती है और जैसे ही उसके पास 2 साल का अनुभव आ जाता है तो उसकी सैलरी 5 से 7 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है और अगर वही अनुभव 5 साल का हो जाता है तो सैलरी 10 से 12 लाख प्रतिवर्ष हो सकती है।
Computer Engineer के लिए जरूरी Skills
आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ साथ यह कुछ महत्त्वपूर्ण Skills का होना भी बहुत जरूरी है, नीचे कुछ महत्त्वपूर्ण Siklls बताई गई हैं —
- Adaptability
- Coding
- Communication
- Creativity
- Networking
- Problem-solving
- Research
- Resilience
- Security
- Software development
Computer Engineer को क्या काम करना पड़ता है।
एक कंप्यूटर इंजीनियर को कंप्यूटर के के डिजाइन उनकी टेस्टिंग और उनकी मेंटेनेंस और नए-नए निर्माण करना बहुत से ऐसे कार्य किए जाते हैं इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी पड़ती है इसमें वह processor, memory, राउटर डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम, मोबाइल डिवाइस, मदरबोर्ड इत्यादि का निर्माण करते हैं।
Computer Engineering की नौकरी के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण कंपनियां
अगर आप कंप्यूटर इंजीनियर हैं और आप एक अच्छी कंपनी की तलाश में है तो कुछ महत्वपूर्ण कंपनियां हैं जिनके लिस्ट नीचे दी गई है :—
- Amazon
- Apple
- Adobe
- Aircel
- Microsoft
- IBM
- TCS
- Accenture CTS
- Emphasis
- Yahoo
- Tech Mahindra
- Cisco
- HCL
- Sun microsystems
- Mindtree
- Mphasis
- CGI
- Wipro
- Flipkart
- Snapdeal
- LG
- HP
- Dell