Civil Engineer क्या होता है। कैसे बने। सैलरी कितनी मिलती है। काम क्या होता है। क्या स्कोप है। Civil Engineer kaise bane in Hindi

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे इस नए लेख में आज हम बात करेंगे Civil Engineer के बारे में ,दोस्तों जिस तेजी के साथ देश और दुनिया विकास कर रही है, नए नए शहर बनाए जा रहे हैं, बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई जा रही हैं यहां तक कि अब तो समुद्र पर भी पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह तमाम काम एक इंजीनियर करवाता है चाहे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा हो या फिर कश्मीर में पहाड़ों के ऊपर बनने वाला सबसे ऊंचा पुल। 


यह सब एक इंजीनियर ही बनाता है दोस्तों पूरी दुनिया में एक से बढ़कर एक इंजीनियर की मिसाल आपको देखने को मिल जाती है। तो इस लेख में आज हम बात करेंगे सिविल इंजीनियर की, उसी सिविल इंजीनियर के बारे में जो नई नई इमारतें, नदियों पर पुल बनवाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे कोई सिविल इंजीनियर बन सकता है।

Civil Engineer क्या होता है। कैसे बने।  सैलरी कितनी मिलती है।  काम क्या होता है।  क्या स्कोप है।  Civil Engineer Kya hota hai kese bane salary kitni milati hai kam kya hota hai kya scope hai :-

दोस्तों जितनी भी बड़ी-बड़ी इमारतें, नदियों या फिर समुंद्र पर बनने वाले पुल, पहाड़ों पर बनने वाले पुल इत्यादि यह तमाम काम एक सिविल इंजीनियर ही करवाता है। इसलिए तो सिविल इंजीनियर को नए युग का निर्माता भी कहा जाता है। लेकिन यह सुनने में जितना अच्छा लगता है यह काम उतना ही जिम्मेदारी भरा होता है। 

क्योंकि एक सिविल इंजीनियर सिर्फ मकान नहीं बनाता बल्कि सिविल इंजीनियर का दूसरा नाम ही भरोसा है। तो आज हम जानेंगे कि आखिर सिविल इंजीनियर कैसे बने, इसकी पढ़ाई कहां होती है, इसके लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या चाहिए, इस क्षेत्र में नौकरी के क्या अवसर है। ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब आज आपको इस लेख में मिलेंगे, अगर दोस्तों आप भी सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें और अगर आपका कोई सवाल रह जाता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं हम आपके सारे सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे

तो चलिए शुरू करते हैं :-


    Civil Engineering क्या होता है? 

    दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग एक प्रोफेशनल कोर्स होता है जो आज के समय में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मूल रूप से एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम होता है, जिसे करने के बाद कोई भी इंजीनियर बन सकता है। लेकिन जितना आसान यह सुनने में है उतना है नहीं। सिविल इंजीनियर बनने के लिए आपको काफी पढ़ाई करनी होती है, बहुत मेहनत और लगन के साथ पढ़ना होता है, तभी कोई स्टूडेंट एक सफल सिविल इंजीनियर बन सकता है।


    Qualification क्या चहिए?

    दोस्तों सिविल इंजीनियर बनने के लिए सबसे जरूरी होती है उसकी पढ़ाई जो काफी कठिन होती है इसलिए अगर आप भी सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके मन में सवाल होता है कि सिविल इंजीनियर बनने के लिए क्वालिफिकेशन क्या चाहिए। जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि सिविल इंजीनियर एक प्रोफेशनल कोर्स होता है। जिसे करने के बाद ही आप एक सिविल इंजीनियर बन सकते हैं। 

    उसके लिए अगर क्वालिफिकेशन की बात करें तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप डिप्लोमा करके जूनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं या फिर डिग्री कोर्स करके सीनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं। दोस्तों आपको बता दें कि अगर आप इसमें डिप्लोमा का कोर्स करना चाहते हैं तब तो आपको 10th पास करके ही डिप्लोमा में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन अगर आप सीनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको 12th पास होना जरूरी है उसमें भी आप का सब्जेक्ट फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) होना जरूरी है, तभी आप सिविल इंजीनियरिंग कर सकते हैं।


    सिविल इंजीनियर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?

    दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि इंजीनियर कई तरह के होते हैं इसलिए सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन लेते वक्त कौन सा कोर्स सिलेक्ट कर रहे हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें इसमें कई तरह के कोर्स होते हैं जिसमें आप एडमिशन ले सकते हैं जैसे :—

    1. Hydraulic Engineering

    2. Material Engineering

    3. Structural Engineering

    4. Earthquake Engineering

    5. Urban Engineering

    6. Environmental Engineering

    7. Transportation Engineering

    8. Geo Technical Engineering

    9. Coastal Engineering

    10. Construction Engineering

    11. Forensic Engineering

    12. Outdoor Plant Engineering


    College में ऐडमिशन कैसे मिलेगा?

    दोस्तों अक्सर स्टूडेंट्स यह तो तय कर लेते हैं कि उन्हें इंजीनियर बनना है लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि कैसे बने, इसमें पढ़ाई कैसे करें, किस कॉलेज में एडमिशन लेना सही होगा, इस में एडमिशन कैसे मिलेगा। क्योंकि सबसे ज्यादा समस्या एडमिशन लेने में ही होता है। लेकिन दोस्तों हम आपके उन तमाम सवालों का जवाब देंगे 

    दोस्तों अगर आप सिविल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो आपको 12th में मेहनत करना होगा क्योंकि 12th में आने वाले नंबरों पर ही यह निर्भर करता है कि आप एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे या नहीं, इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए हर साल IIT, JEE, AIMEEE जैसे एंट्रेंस एग्जाम होते है। अगर आप इस एग्जाम को पास कर लेते हैं और अगर आपका रैंक अच्छा होता है तो आपको आसानी से किसी बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, जहां से आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहते हैं।


    Civil Engineer कितने तरह के होते है?

    दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग में मूल रूप से अगर देखें तो काम एक ही होता है और वह है कंस्ट्रक्शन से जुड़ा हुआ काम, फिर चाहे वह बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम हो, ब्रिज का निर्माण करना हो या फिर किसी आवास समाज का निर्माण करना हो। कुल मिलाकर काम कंस्ट्रक्शन से जुड़ा हुआ ही होता है। इसलिए इसमें मुख्य दो तरह के इंजीनियर होते हैं पहला तो जूनियर सिविल इंजीनियर (JE) और दूसरा सीनियर सिविल इंजीनियर (SE) जो इस काम को देखते हैं।

    Civil Engineering में क्या स्कोप है?

    दोस्तों जैसा कि आपको पता है पूरी दुनिया इस वक्त तेजी से विकास कर रही है। हमारा देश होगा या फिर दुनिया का कोई भी देश हर जगह तेजी से शहर फैल रहे हैं, नए शहर बसाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है लोगों की जरूरत  बढ़ती जा रही हैं, वैसे—वैसे शहर का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। नए नए निर्माण हो रहे हैं।

    अभी तक आपने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का नाम बुर्ज खलीफा सुना होगा लेकिन, अब उससे भी बड़ी इमारत का निर्माण हो रहा है। ऐसे में एक बात तो मान लीजिए कि जब तक इस धरती पर इंसान है निर्माण होता रहेगा तो आपके लिए नौकरी की अवसर हमेशा खुले रहेंगे। यानी एक सिविल इंजीनियर को कभी भी अपने भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि, हर नए शहर, नई ईमारत और निर्माण के साथ इंजीनियरों के लिए नौकरी के अवसर पैदा होते रहेंगे।


    Civil Engineer का काम क्या होता है?

    दोस्तों सिविल इंजीनियर के कई काम होते हैं जैसे बिल्डिंग का निर्माण करवाना, पुल का निर्माण करवाना, एयरपोर्ट का निर्माण  करवाना, इनके डिजाइन तैयार करना और अपनी देखरेख में इसका निर्माण करवाना। इसे आप एक उदाहरण के तौर पर समझ सकते हैं जैसे :

    अगर आपको किसी ने घर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया तो आपको जमीन के एरिया के हिसाब से घर का डिजाइन तैयार करना होगा। जिसमें आपको वह तमाम सुविधाएं देनी होगी जो एक घर में होती हैं। इसमें सरिया कौन सा लगेगा, सीमेंट कौन सी लगेगी। मतलब घर कैसे मजबूत और तमाम सुविधाओं वाला बनाया जाए इसकी रूपरेखा आपको तैयार करनी होती है। तो आप समझ सकते हैं कि एक सिविल इंजीनियरिंग का काम इतना महत्वपूर्ण होता है और कितना भरोसे का होता है।

    निष्कर्ष :-

    आज इस लेख में हमने आप सभी को Civil Engineer क्या होता है और कैसे बने और सैलरी कितनी होती है।  Civil Engineer Kya hota hai kese bane salary kitni milati hai kam kya hota hai kya scope hai  के बारे में बताने का प्रयास किया है, इस लेख में आपको Civil Engineering क्या होता है और Qualification क्या चहिए और एक Civil इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है। उम्मीद करता हु की आप को मेरा यह लेख पसंद आया होगा इस लेख को अपने दोस्तों और साथियो के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद। 

    FAQ :-

    Q.  सिविल इंजीनियर कितने प्रकार के होते हैं?

    Ans. मुख्य रूप से सिविल इंजीनियर 2 प्रकार के होते है पहले जूनियर सिविल इंजीनियर (JE) और दूसरे सीनियर सिविल इंजीनियर (SE).

    Q.  सिविल इंजीनियरिंग  की सबसे अच्छी परिभाषा क्या है?

    Ans. सिविल इंजीनियरिंग मूल रूप से एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम होता है, जिसे करने के बाद कोई भी इंजीनियर बन सकता है। लेकिन जितना आसान यह सुनने में है उतना है नहीं।

    Q. सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

    Ans. एक सिविल इंजीनियर की भारत में समान्य तौर पर 20K से 30K पर महीना शुरुआती सैलरी होती है और फिर 2-3 साल का अनुभव हो जाने के बाद सैलरी 1 लाख पर महीनाहो सकती है।  

    Q. सिविल इंजीनियरिंग में कौन कौन से कोर्स होते हैं?

    Ans. सिविल इंजीनियरिंग में सबसे पहले आता है डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग और फिर आता है BTech  इन सिविल इंजीनियरिंग और उसके बाद आता है बी.इ इन सिविल इंजीनियरिंग।  


    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post