Top 5 most important Skills for Civil Engineer in Hindi

 हैलो Engineers मैं स्वागत करता हूं आपका मेरे इस नए लेख  में, आज का जो हमारा Topic है हम बात करने वाले हैं 5 बहुत इंपोर्टेंट स्किल्स के बारे में जो कि एक सिविल इंजीनियर को सीखना और अपने करियर में Grow करने के लिए बहुत ज्यादा इंपोर्टेंस रखते हैं चाहे यह 5 स्किल आप मेरे थ्रू सीखे या फिर किसी और प्लेटफार्म के जरिए सीखें आपका यह स्किल सीखना बहुत ज्यादा जरूरी है। सिविल इंजीनियरिंग का जो Path है उसे यह स्किल्स बहुत ज्यादा आसान करने वाली है तो चलिए शुरू करते हैं —


    (1) Drawing Study & Analysis :—

                         यह जो हमारे सिविल इंडस्ट्री है यह उसका सबसे बड़ा हिस्सा कवर करता है चाहे आप सबसे छोटे पोस्ट में हों, चाहे आप सबसे बड़े पोस्ट में हैं। अगर आपको ड्रॉइंग की समझ और उसका Analysis करना नहीं आता है तो आप किसी भी स्टेज पर आगे ग्रो नहीं कर सकते बिल्कुल भी नहीं ड्राइंग का पढ़ना उसको Analysis करना बहुत जरूरी होता है।

     एक सिविल इंजीनियर के लिए अगर हम कंस्ट्रक्शन की बात करें तो उसमें सबसे पहली ड्रॉइंग होती है वह सबमिशन ड्रॉइंग होती है और फिर दूसरी आती है वर्किंग ड्रॉइंग होती है। जब हम बिल्डिंग परमिशन के लिए हमारे नगर निगम, मुंसिपल कॉरपोरेशन से पास करवाते हैं वह होती है हमारी सबमिशन ड्रॉइंग और दूसरी होती है हमारी वर्किंग ड्रॉइंग जिसमें हम काम करते हैं।

    (2) Indian Standard Codes (IS) :-

    यह बहुत बड़ा पार्ट कवर करता है हमारे सिविल इंजीनियरिंग में क्योंकि इस Standard के बिना आप कोई भी Part को Proceed या आगे नहीं बढ़ा सकते। अब जैसे कि मैं बात करूं—

    Cement, Coarse/Fine Aggregate, Bricks, Masonry Mortar, Cement Concrete, HYSD BARS, Soil यह तो मैंने अभी कुछ पार्ट्स के नाम लिखे हैं जो मोस्ट कॉमन है जिनको आप और मैं बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं लेकिन उसके अलावा भी बहुत सारे Parts हैं जिनके IS CODES हैं जिनको  पढ़ना और समझना बहुत जरूरी होता है।

     और अगर आप फ्रेशर हैं और अभी आप न्यू इंडस्ट्री में एंटर हुए हैं, तो आपको इन 2 CODES के बारे में जरूर पता होगा IS: 456 —2000 और IS: 800 —2007 पहला हमारे reinforced Concrete के लिए Use होता है और दूसरा हमारा Steel के लिए Use होता है आप अपने कॉलेज लाइफ में Steel Table तो जरूर use किया होगा तो इनके अलावा भी बहुत सी और भी चीज़े है बहुत बड़ा System है। हमारे सिविल इंजीनियरिंग में आपको IS की जानकारी होना आपको बहुत ज्यादा जरूरी है।


    (3) Detailed Estimation & Billing :-

                           यह एक और इंपोर्टेंट पार्ट है कि आपको सिविल इंडस्ट्री में अच्छे लेवल पर स्टेबल करने के लिए कि जब हम बात करें कि हमें साइट एग्जीक्यूशन से उठ कर इंडस्ट्री के हायर लेवल पर जाना है तो डिटेल ऐस्टीमेशन एंड बिलिंग एक ऐसी क्वालिटी है, स्किल है जो एक सिविल इंजीनियर को आगे बढ़ाने में बहुत ज्यादा हेल्प करती हैं।

     अगर मैं बात करूं एस्टीमेट की तो आपको पूरा का पूरा प्रोजेक्ट का एस्टीमेट बनाना आना चाहिए जिसमें कि जितने भी बिल्डिंग के कॉम्पोनेंट जितने भी मैटेरियल यूज हो रहे हैं जितना भी अमाउंट है आपको सारा एस्टीमेट बनाना आना चाहिए।

     उसके बाद BOQ जिसको हम Bill Of Quantity कहते हैं जो कि आपको पूरा का पूरा आना चाहिए अगर आपको यह सारी चीजें नहीं आती हैं दोस्तों आप इन्हें जरूर सीखिए क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि आप एक अच्छी जॉब हासिल करें तो हमको यह सीखना बहुत जरूरी है।


    (4) Bar Bending Schedule (BBS) :-

                               एक और इंपॉर्टेंट पार्ट आता है BBS जो कि एक सिविल इंजीनियर के लिए बहुत जरूरी स्किल है यह एक ऐसा पार्ट है जो बहुत कम सिविल इंजीनियर समझते हैं या बहुत कम सिविल इंजीनियर के पास इस पार्ट की स्किल होती है।

     Bar Bending Schedule आपको एक अलग निखार कर लेकर आता है बाकी लोगों के स्किल से आपको हटाकर लेकर आता है अगर आपको पूरा का पूरा BBS बनाना आता हो तो।

     अगर इसमें बात करें तो IS CODE Specification जोकि बहुत इंपोर्टेंट है Bar Bending Schedule को कैलकुलेट करने के लिए, Details of Cutting, Bending, Binding किस तरह से Bar को कटवाना है कैसे उनको Bend करवाना है कैसे लगवाना है यह सारी चीजें आपको आनी चाहिए आप यह सब कर सकते हैं अगर आपको ड्रॉइंग रीड करना आता होगा।

     अब हम बात करें तो आपको Complete Building Components जैसे कि Footing, Column, Beam, Slab, Staircase, Chajja, Pile ये सब आपको आना चाहिए और आपको इसमें Excel Work भी आना चाहिए।


    (5) Software Skills:-

                  यह है हमारी आखिरी स्किल और यह एक ऐसी स्किल है जो एक सिविल इंजीनियर की लाइफ चेंज कर सकती है। एक सिविल इंजीनियर को टेक्नॉलॉजी में अपग्रेड होना बहुत जरूरी है। अगर आज आप मेरी यह बात नहीं मान रहे, नहीं सर सॉफ्टवेयर में हमें अपग्रेड नहीं करना टेक्नोलॉजी में अपग्रेड नहीं करना है तो आज आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं दोस्तों आने वाले समय में आपको इस चीज का रिग्रेट जरूर होगा सिविल इंजीनियरिंग के पार्ट में की क्यों मैंने यह सॉफ्टवेयर्स नहीं सीखे, क्या अगर मैं इनमें से कोई भी सॉफ्टवेयर सीखता है अच्छे लेवल पर तो मेरी इस टाइम पर growth बहुत ज्यादा अच्छी और बहुत ज्यादा आगे होती।

     तो इन Software में हम बात करते हैं, कौन—कौन से सॉफ्टवेयर हमारे लिए इंपॉर्टेंट है —

    (क) AutoCAD Software :-

                        ऑटोकैड सॉफ्टवेयर जो कि पूरा का पूरा प्रॉपर 2D प्लानिंग के लिए लिया है हम बात करें कि मेरा सॉफ्टवेयर सीखने का मतलब यह नहीं है कि आप गए किसी इंस्टिट्यूट में और कमांड सीख ली और बस हो गया। सॉफ्टवेयर सीखने का मतलब है, आपको पहले पता होना चाहिए कि सिविल इंजीनियरिंग के लिए क्या जरूरी है फिर आप उस सॉफ्टवेयर में जो सिविल इंजीनियर के लिए जरूरी है उसे सीखिए।

     उसमें एक सिविल इंजीनियर की क्या रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी है आपको वो सीखना है तो ऑटोकैड में हम सबमिशन ड्राइंग और वर्किंग ड्राइंग का पूरा का पूरा प्लान सीखना, वास्तु के हिसाब से प्लानिंग करना पूरा का पूरा डिटेल कैसे ड्राइंग पास होती है अंडरस्टैंडिंग करना सारी की सारी चीजें डिटेल में आपको सीखना जरूरी है।


    (ख) Revit, 3ds Max, Sketch Up :-

                             इनमे से आप कोई भी software सीखिए पूरा का पूरा यह आपका 3D मॉडलिंग, 3D डिजाइन में काम आता है। AutoCAD में भी 3D बनाया जा सकता है पर उसमें बहुत ज्यादा समय लगता है।

    इसलिए 3D के लिए एडवांस सॉफ्टवेयर बनाए गए हैं तो आपको उन सॉफ्टवेयर को सीखना होगा इंडस्ट्री में यह सारे सॉफ्टवेयर आ चुके हैं और लोग इन्हीं को फॉलो करते हैं और आगे बढ़ रहे हैं बहुत अच्छी ड्रॉइंग, डिजाइन बना रहे हैं।

     इन 3 सॉफ्टवेयर में से आप किसी को भी फॉलो कर सकते हो 3D डिजाइन को अच्छी तरह से सीखने के लिए।


     (ग) Staad Pro, E-tabs :- 

                           बहुत सारे ऐसे सॉफ्टवेयर हैं जो हमारे स्ट्रक्चर के लिए बहुत इंपोर्टेंट है। आप इन सॉफ्टवेयर में से किसी भी सॉफ्टवेयर को Choose करके आगे बढ़ सकते हैं Staad Pro, E-tabs बहुत से ऐसे सॉफ्टवेयर हैं जो आपको पूरे के पूरे स्ट्रक्चरल पार्ट में बहुत एडवांस लेवल पर ले जाते हैं।आपको यह सारे सॉफ्टवेयर का भी पता होना चाहिए।


    (घ) MSP, Primavera :- 

                    आगे हम बात करते हैं MSP, Primavera यह सॉफ्टवेयर बहुत ही एडवांस लेवल के सॉफ्टवेयर हैं क्योंकि यह पूरा का पूरा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट लेवल के सॉफ्टवेयर हैं।

     MSP यानी कि माइक्रोसॉफ्ट प्रोजेक्ट और Primavera यह दो अलग-अलग सॉफ्टवेयर हैं जिसमें आपको पूरा का पूरा प्रोजेक्ट प्लैनिंग एंड शेड्यूलिंग के साथ सारी चीजें आपको डिटेल में बताई जाती हैं और सिखाई जाती हैं पूरा का पूरा आपको सिखाया जाता है कि कैसे प्रोजेक्ट को प्लान किया जाता है कैसे शेड्यूल किया जाता है।

    निष्कर्ष :-

    आज के इस लेख में हमने  Civil Engineer की 5 most important Skills के बारे में जाना  है। इस  विषय से संबंधित कई सारे सवालों के जवाब सरल शब्दों में अपने पाठकों को देने का प्रयास किया है। इस आर्टिकल के द्वारा आज आप सभी को Drawing Study & Analysis, Indian Standard Codes (IS), Detailed Estimation & Billing, Bar Bending Schedule (BBS), Software Skills के बारे में बताया है | उम्मीद करते है की आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें।

    FAQ :-

    Q. 1)  सिविल इंजीनियर को क्या क्या करना पड़ता है?

    ANS. ) सिविल इंजीनियर का कार्य  पुल, सड़क,नहरें, बाँध और भवनों आदि के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव              से जुड़ा है। 

    Q. 2)  सिविल इंजीनियरिंग में तकनीकी कौशल क्या है?

    ANS.) एक सिविल इंजीनियर को कस्ट्रक्शन साइट पर पहचान करना , नक्शा समझना , ऑटोकैड में ड्राइंग                     बनाना इत्यादि समझ होनी चाहिए। 

    Q. 3)  सिविल इंजीनियर में कौन कौन से कोर्स होते हैं?

    ANS. )  आप  सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा , BTech , और MTech  कर सकते हैं। 


    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post